बेचैन मन को सुकून देंगी ये अनमोल बातें – कुछ सच्ची और अनमोल बाते | Chota Sa Safar

जब हम रोते हैं तो यह दुनिया हंसती है।
जब हम हंसते हैं तो यह दुनिया रोती है।
यही दुनिया का सच है।
जो भीड़ से अलग जाकर कुछ करना चाहते हैं,
यह दुनिया उनका कुछ इस तरह स्वागत करती है।
अच्छा करने पर तालियां तो बहुत कम बजती है
पर गलत करने पर गालियां बहुत ज्यादा मिलती हैं।
इंसान ही इंसान का रास्ता काटता है बिल्लियां तो यूं ही बदनाम है।
बेजान चीजों को बदनाम करने के तरीके कितने आसान होते है
लोग सुनते है छुप छुप के बाते, और कहते है के दीवारो को भी कान होते हैं !!
समझ ना आया ए जिंदगी तेरा यह फलसफा
एक तरफ कहती है। सबर का फल मीठा होता है
और दूसरी तरफ कहती है, वक्त किसी का इंतजार नहीं करता।
एक सांस सबके हिस्से से हर पल घट जाती है।
कोई जी लेता है जिंदगी तो किसी की कट जाती है।
तुम नहीं थे तब भी दुनिया थी, तुम चले जाओगे तब भी दुनिया रहेगी।
तुम्हारे रहने या ना रहने से पृथ्वी या लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
इसीलिए चिंता से मुक्त होकर वर्तमान समय में ढंग से जीवन शुरू करो।
कुछ बोलने और तोड़ने में केवल एक पल लगता है
जबकि बनाने और मनाने में पूरा जीवन लग जाता है।
प्रेम सदा माफी मांगना पसंद करता है
और अहंकार सदा माफी सुनना पसंद करता है
इंसानों की इस दुनिया में बस एक यही तो रोना है।
जज्बात अपने हो तो जज्बात है दूजा के हो तो खिलौना है।
अपनी पीठ को संभाल के रखना, शाबाशी और खंजर दोनों वहीं पर मिलते हैं
हमारी उपलब्धियां में दूसरों का भी योगदान होता है
क्यूंकि समुद्र में भले ही पानी अपार है परंतु सच तो यही है कि वो नदियों का उधार है।
जिंदगी में कितने भी आगे निकल जाए, फिर भी सैकड़ो लोगों से पीछे रहेंगे।
जिंदगी में कितने भी पीछे रह जाएं फिर भी सैकड़ो लोगों से आगे रहेंगे।
अपनी जगह का लुत्फ़ उठाये आगे पीछे तो दुनिया में चलता ही रहेगा।
कल खो दिया आज के लिए आज खो दिया कल के लिए
कभी जी ना सके हम आज के लिए
बीत रही है जिंदगी कल और आज के लिए।
एक मैं हूं खुद को ना समझ पाया आज तक
एक दुनिया है न जाने क्या-क्या समझ गई?

Speaker: Diksha Rajput
Subscribe us on YouTube – https://www.youtube.com/@chotasasafar
Like us on Facebook – https://facebook.com/chotasasafar
Follow us on Instagram – https://www.instagram.com/chotasasafar/
Follow us on Twitter – https://twitter.com/ChotaSaSafar

हँसते रहिये, मुस्कुराते रहिये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *